नगीना में फ्लैग मार्च निकालते आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : BIJNOR
पुलिस बल के साथ सीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
नगीना। नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रविवार दोपहर सीओ अर्चना सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के साथ भारी पुलिस बल व आईटीबीपी के जवान नगर के गांधी मूर्ति चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से नगर के मुख्य मार्ग तहसील रोड, मंडी मॉल गंज, लुहारी सराय, प्रेम पुस्तकालय, बाजार गंज, बारादरी, पहाड़ी दरवाजा, मोहल्ला शाह जहीर तक पैदल मार्च किया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया है। कहा कि 20 दिसंबर को नगीना में प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।