फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिनभर छाए बादल, कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी

Tue, 09 Jul 2024 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम शहजादपुर के रास्ते में भरे मालन नदी के पानी में फंसे ग्रामीण।
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। सोमवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश होने से जिले में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को भी सुबह से काले बादल छाए हुए थे। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। नगीना वेधशाला में सोमवार को 5.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। उधर, तापमान में भी गिरावट हो रही है। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। बारिश का मौसम होने की वजह से लोग घरों से बाहर अपने साथ छाता, रेन कोट लेकर निकले। ताकी बारिश होने पर बचा जा सके। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि जुलाई के पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है अभी बारिश होने की पूरी संभावना है। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में एक जुलाई से अब तक का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
01 जुलाई 35 26
02 जुलाई 35 26.4

03 जुलाई 29.8 24.2

04 जुलाई 34 23.6

05 जुलाई 28.8 26.6

06 जुलाई 26.8 24.2

07 जुलाई 26.4 24

08 जुलाई 25.6 23.2
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें