- पुल निर्माण में काम करने के लिए गए थे, नदी में अचानक आया पानी और मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शिवाला कलां/बिजनौर। हिमाचल के मंडी में बादल फटने से बिजनौर के तीन मजदूर नदी में बह गए। जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्र स्थित गांव भैंसा निवासी अमित कुमार के साथ गांव के ही रहने वाले तीन युवक मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश के मंडी में गए थे। मंडी जिले में स्थित एक नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण में लगे तीनों मजदूर बादल फटने से नदी में आए तेज बहाव में बह गए। पानी के साथ-साथ नदी में काफी मलबा भी आया। हालांकि बचाव दल ने गांव भैंसा निवासी गौरव (20) पुत्र सत्यपाल सिंह चौहान और धामपुर क्षेत्र के चांदनवाला निवासी अनमोल गिरी (22) पुत्र अनुज गिरी का शब बरामद कर लिया है। जबकि तीसरे मजदूर गांव भैंसा निवासी विवेक (26) पुत्र सीताराम चौहान की तलाश में जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। घटना की सूचना पर कुछ परिजन ग्रामीणों के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
अनमोल गिरी फाइल फोटो
अनमोल गिरी फाइल फोटो