फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में बंद रहे बाजार

Tue, 19 Feb 2019 12:17 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में रहा बाजार बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद/बड़िया/मंडावर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की आतंकी घटना के विरोध में साहनपुर, आदर्शनगर और बड़िया में बाजार बंद रहे। लोगों ने पुलवामा के आतंकी हमले पर गुस्से का इजहार किया। लोगों ने कैंडल जलाकर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की आतंकी घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने आतंकी घटना के विरोध में जुलूस निकाला। आदर्शनगर, बड़िया और साहनपुर क्षेत्र में नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पुलवामा की आतंकी घटना पर विरोध जताया। लोगों ने भारत सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। साहनपुर में चेयरमैन मेराज अहम, रणजीत कुमार के नेतृत्व में पुलवाला के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। सतपाल, कुमुद, अरुण, संजीव, सुशील, राजकुमार सहित अनेक लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंडावली में भाजपा नेता रमेश सिंह, ईशम सिंह, आदेश, अतुल राठी के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तिरंगा और कैंडल लेकर पुलवामा की घटना के विरोध में भुड्डी से मंडावली बस स्टैंड तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान रूपक राठी, संजीव गुर्जर, अनिल, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें