स्वच्छता अभियान चलाया गया
शेरकोट/कालागढ़। नगर के आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन, मुस्लिम फंड इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नूर अफ्शा, दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनीत त्यागी ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी को याद किया। सरकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं थाना शेरकोट में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर, कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनक्षेत्र अधिकारी कार्यालय, सेंट मेरी इंटर कॉलेज में दोनों महापुरुषों को याद किया। नई कालोनी में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।