फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुरकुटी के पास सफाई अभियान हुआ तेज

विज्ञापन
बिजनौर विदुर कुटी पर जेसीबी से सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विदुरकुटी के पास सफाई अभियान हुआ तेज
विज्ञापन

गंज दारानगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी तेजी से कार्य कराने में जुटे हैं।
विदुर कुटी पर चल रहे कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां उन्हें जगह जगह कुड़ियां नजर आई। इस पर तुरंत अधिकारियों को सभी ग्राम के प्रधानों को सख्त निर्देश देते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा। उसका असर मंगलवार को क्षेत्र में लंबे समय से प्राचीन मंदिर के आसपास लगी कूड़ी के ढेरों को जेसीबी मशीन से हटवाया गया और चारों तरफ मंदिर को स्वच्छ किया गया। इस अभियान को देख ग्राम वासियों में खुशी है। उनका कहना है कि इसी प्रकार से सफाई व्यवस्था चलती रहे तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी कम हो गया है। प्राचीन शिव मंदिर गुनिया देवता पर सड़क के दोनों और ढाई सौ मीटर कूड़ियों के ढेर लगे हुए थे, जिसे जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें