136 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान
बिजनौर। जिले की 136 ग्राम पंचायत में रविवार को विशेष सफाई अभियान चला। अधिकारियों ने डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। लगातार दो दिन में में 266 ग्राम पंचायत में सफाई हुई। इस दौरान आठ पंचायत सचिव समेत 36 सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। रविवार को 136 पंचायत में अभियान चलाकर ठोस कूडे़ के निस्तारण की व्यवस्था कराई गई। नाले -नाली की सफाई, बरसाती पानी की निकासी कराई गई। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारियों ने 18 पंचायत की साफ-सफाई देखी। ग्रामीणों को अभियान में सहयोग करने को कहा गया है। शनिवार को 130 पंचायत की सफाई की गई थी। पंचायत सचिवों से कहा गया कि एंटी लारवा स्प्रे जरूर होना चाहिए। एक जुलाई से चल रहे अभियान में आठ सचिव व 39 सफाई कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।