फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
नजीबाबाद में मालन नदी पर एकल उपयोग प्लास्टिक एकत्रित करतीं रमा जैन कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मालन नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मालन नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने जागरुकता रैली निकालकर प्रधानमंत्री के क्लीन इंडिया के स्वप्न को साकार करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना अरोड़ा के नेतृत्व में एनएसएस की छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान-2 (क्लीन इंडिया 2) के तहत मालन नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने मालन नदी के आसपास एकल प्लास्टिक एकत्रित किया और लोगों को नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की। स्वयंसेवी छात्राओं लक्ष्मी, आशा, नाहिद, रोहिणी, दिक्षिका, नुपुर, सलौनी, भावना, आकांक्षा ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से ही प्रधानमंत्री के क्लीन इंडिया के स्वप्न को पूरा किया जा सकता है। स्वच्छता अभियान में डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदूला त्यागी के साथ अनुष्का, मोनिका, मानवी, मेहनाज परवीन आदि छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें