फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पंचायतों में स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच में सफाई कर्मचारी का काम सही नहीं मिला
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंचायतों में स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा। सफाई कर्मियों का काम सही नहीं मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस आशय की शिकायत को लेकर मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की एक पंचायत के ग्रामीण ने डीएम ने मिलने का मन बनाया है।
मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की ग्राम पंचायत धर्मनगरी के ग्रामीणों बबलू, मूलचंद, विशाल आदि का आरोप है कि पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी वर्तमान ग्राम प्रधान का रिश्तेदार है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी ने अपना काम कराने के लिए एक व्यक्ति रखा है। पंचायत में साफ सफाई भी ठीक नहीं हो रही है। इसकी शिकायत जुलाई में डीपीआरओ से की गई थी। शिकायत की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन






ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत की वास्तविकता को दबा दिया गया। बताया कि जांच अधिकारी ने आरोपी सफाई कर्मचारी का काम असंतोषजनक बताते हुए तबादले की संस्तुति की थी। आरोपी के खिलाफ दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मामले को डीएम के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें