फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों में चलाया गया सफाई अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसपी बिजनौर के निर्देश पर नजीबाबाद सहित सर्किल के थानों में सफाई अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर नजीबाबाद, मंडावली, नांगलसोती में पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 दौर को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया। नजीबाबाद थाने पर शनिवार को प्रात: पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर तथा आसपास सफाई अभियान चलाया। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए वातावरण की शुद्धता जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दैनिक व्यवहार में भी थाना परिसर और आवास की स्वच्छता के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। मंडावली के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में थाने के पुलिसकर्मियों ने थाने के मुख्यद्वार और भीतर उग रही घास आदि साफ की। नांगलसोती थानाध्यक्ष वली मोहम्मद के निर्देशन में भी पुलिसकर्मियों ने दो घंटे तक थाना परिसर और आसपास सफाई के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें