फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक कूड़ा नष्ट करने के लिए चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक कूड़ा नष्ट करने के लिए चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

कालागढ़। वन विभाग ने कालागढ़ में प्लास्टिक कूड़ा नष्ट करने के लिए अनेक स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कूड़े को नष्ट किया।
शनिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर कालागढ़ की नई कालोनी व केंद्रीय कालोनी में प्लास्टिक कूड़ा एकत्र कर नष्ट करने का एक दिवसीय अभियान चलाया गया। वाईल्ड लाइफ वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार ने इसे एक अच्छी मुहिम बताते हुए राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष होशियार सिंह भी मौजूद रहे। रविवार को साप्ताहिक बाजार, नई कालोनी में मुख्य बाजार, मुख्य मार्ग आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। अभियान में योगदान देने पर वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार भट्ट व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश सैनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जमा किए गए कूड़े को रामगनर भेजा गया है वहीं उसका निस्तारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें