फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड से हमला कर सफाईकर्मी की हत्या

विज्ञापन
नगीना के ग्राम कुत्तोपुर में सफाई कर्मचारी चमन की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लोहे की रॉड से हमला कर सफाईकर्मी की हत्या
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। गांव कुत्तोपुर में लोहे की रॉड से हमला कर सफाई कर्मचारी की हत्या कर दी गई। घात लगाए बैठे हत्यारोपी ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। गांव के लोगों ने हत्यारोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कुत्तोपुर निवासी चमन प्रकाश सैनी (40) बुधवार सुबह करीब सात बजे घर में चल रहे निर्माण कार्य में मिट्टी कार्य कराने के लिए मजदूरों को बुलाने गया था। वह गांव के ही टीकम सिंह के घर के सामने से पैदल गुजरा तो तभी टीकम ने उसके सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिस पर चमन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। हमला करने के बाद टीकम भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चमन को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि आरोपी टीकम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
चमन की हत्या के बाद उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी सुमन व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिवार के लोगों ने टीकम से पुराना विवाद चलने की बात स्वीकार की है। चमन गांव दौलताबाद में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। चमन व आरोपी टीकम के घर की दूरी मात्र 100 कदम की है। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि गांव वालों से कई बार मालूम किया गया है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि हत्या करने के पीछे वजह क्या रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें