फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमधाम आश्रम और चाईल्ड लाइन ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्वच्छ भारत, श्रेष्ठ भारत’ उद्घोष के साथ निकाली जागरूक रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रेमधाम आश्रम और चाइल्ड लाइन बिजनौर के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान रैली का आयोजन किया गया।
चाइल्ड लाइफ बिजनौर की कोआर्डिनेटर शर्मिष्ठा घोष, हिमांशु पराशर, रैली संयोजक प्रेमधाम आश्रम के फादर शीबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, राजीव शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन रैली आयोजित की गई। एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने तहसील परिसर से झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत अभियान रैली का शुभारंभ किया। एसडीएम और सीओ ने स्वच्छ भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन को साकार बनाने के लिए स्वच्छता को अभियान के स्वीकार करने की सलाह दी। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंचकर संपंन हुई। एमडीएस के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, आशा रजा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता मिशन को साकार बनाने के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। रैली में एमडीएस इंटर कॉलेज, जीआईसी, होली फैमली स्कूल और कासमिया इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें