फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लाउडस्पीकर के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम रंगड़पूरा का मामला, एक महिला सहित दर्जन भर लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर(बिजनौर)। ग्राम रंगड़पूरा में मस्जिद के लाउडस्पीकर से आ रही तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चल गये। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित दर्जन भर लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करवाया है।
बृहस्पतिवार की शाम गांव रंगड़पूरा में स्थित मस्जिद नूर ए इलाही से बच्चों द्वारा लाउडस्पीकर से नज्म पढ़ी जा रही थी। आरोप है कि लाउडस्पीकर फुल आवाज में बज रहा था। इस पर मस्जिद के पास रहने वाले तसलीम ने एतराज जताया। उसके पुत्र कलीम ने मस्जिद में पहुंचकर हाफिज से आवाज कम करने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि मस्जिद कमेटी के प्रबंधक ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने से मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के तस्लीम पुत्र नजीर, सद्दाम पुत्र दिलावर, रिजवान, कलीम, शाहवेज पुत्रगण तस्लीम, अफसाना पत्नी तस्लीम, मेहताब पुत्र दिलावर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तसलीम पक्ष के घायलों को सीएचसी किरतपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तसलीम की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने उसे बिजनौर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से किसी ने भी पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें