संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांव उमरपुर आशा और पालकी के लोगों में शनिवार की रात रंजिश में लाठी डंडे चले। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घटना को पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम उमरपुर आशा निवासी अबरार ने बताया कि वह शनिवार रात किसी काम से पास के गांव पालकी में गया था। जहां पर उसकी सोनू और प्रकाश से कहासुनी हो गई। उसके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पथराव भी हुआ। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों पक्षों के अबरार, इकरामुददीन, आरिफ, सोनू, प्रकाश व सुरेश शामिल है। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।