फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का नया रूट प्लान तैयार

विज्ञापन
बिजनौर में ट्रैफिक प्लान तैयार करने के लिए जानकारी लेते एसडीएम मोहित कुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शहर का नया रूट प्लान तैयार
विज्ञापन

बिजनौर। शहर को जाम की समस्या से मुक्त कराने के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। अब शहर में केवल नगीना रोड से बसें जाएंगी और रिंग रोड से बाहर जाएंगी। इसके अलावा शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री का समय अब शाम छह बजे से बढ़ाकर नौ बजे तक कर दिया गया है। शहर के अंदर जाम की समस्या से निपटने के लिए ऑटो, रिक्शा को कलर कोड दिए जाएंगे। इसी के हिसाब से यह निश्चित सड़क पर चल सकेंगे।
जिला मुख्यालय पर इस समय जाम की बड़ी समस्या है। इसका कारण शहर में बसों की एंट्री, सड़कों पर अनियंत्रित तरीके से दौड़ती ई-रिक्शा और सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर मोहित कुमार ने नगर पालिका ईओ, सीओ सिटी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मिलकर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रूट मैप तैयार किया। तहसील कार्यालय में चली तीन घंटे की बैठक के बाद शहर के लिए तैयार हुए नए रूट मैप को अगले सप्ताह से लागू करने पर सहमति बन गई। इसमें सबसे पहले बड़े वाहनों के लिए रणनीति तैयार हुई। जैसे रोडवेज बसों के शहर में आने के लिए केवल एक नगीना रोड ही निर्धारित कर दी गई है। शहर में अन्य किसी मार्ग से बसों को एंट्री नहीं दी जाएगी। शहर से बाहर जाने के लिए रोडवेज, प्राईवेट सभी तरह की बसों को प्रदर्शनी मैदान होते हुए बैराज रोड, वहां से रिंग रोड होते हुए बाहर जाना होगा।
विज्ञापन

शहर की सीमा से बाहर खड़ी होंगी टैक्सी
कई रूटों पर चल रहीं टैक्सी अब बिजनौर की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। इनके लिए मंडावर रोड, झालू रोड काली मंदिर के पास जगह चिह्नित कर ली गई है। वहां तक ही यह टैक्सी सवारियों को ला पाएंगी। वहां से रिक्शा या अन्य माध्यम से लोगों को शहर में आना होगा। ऑटो या रिक्शा को कलर कोड के हिसाब से रूट मिलेगा। इसके लिए लाल, पीला, नीला, हरा समेत छह कलर कोड निर्धारित किए गए हैं। हर रंग के लिए रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। इसी हिसाब से ऑटो और रिक्शा को रंगा जाएगा। गलत रूट पर चलने वाली रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज के पास सड़क की एक साइड रहेगी खाली
बैठक में तय हुआ है कि रोडवेज बस स्टैंड के पास अब सड़क की एक साइड खाली रहेगी। इससे इन सड़कों पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। एक ओर फल के फड़ लगेंगे तो दूसरी सड़क पर एक साइड में रिक्शा आदि खड़ी होंगी। इससे रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

------ कोट
शहर के अंदर पूरा रूट मैप तैयार कर लिया गया है। पुलिस के साथ इस पर चर्चा हो चुकी है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद अगले सप्ताह से इसे शहर में लागू कर दिया जाएगा - मोहित कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें