फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - कड़ी सुरक्षा के बीच शहर वासियों ने किया मतदान

Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बूथों से लेकर गली मोहल्लों और चौराहों पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

-मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे एडीजी और डीआईजी
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में शहरवासियों ने मतदान किया। बूथों से लेकर गली मोहल्लों और चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मतदाताओं या एजेंट को फोन ले जाने की अनुमति नहीं रही।
बृहस्पतिवार को जिले की 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए सुबह सात बजे मतदान चालू हुआ। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन का काफिला सवेरे से ही भ्रमणशील रहा। जिन्होंने सभी निकायों में पहुंचकर मतदान केंद्रों पर मतदान का जायजा लिया। साथ ही पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, दोपहर के बाद एडीजी बरेली जोन पीसी मीना और डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर भी जिले में पहुंचे। उन्होंने स्योहारा के एमक्यू इण्टर कॉलेज समेत अन्य मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी में लगे कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इनके अलावा एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने भी अपने-अपने जोन में लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सीओ सिटी अनिल कुमार ने भी बिजनौर, हल्दौर और मंडावर आदि के केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 927 बूथों पर मतदान हुआ। चुनाव को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए जिले की 12 पालिकाओं को पचास सेक्टर और बीस जोन में बांटा गया था। वहीं छह नगर पंचायतों को 13 सेक्टर और छह जोन में बांटा गया था। उधर, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल नहीं ले जाने दिए।

इतनी फोर्स रही तैनात
एएसपी 6
सीओ 11
निरीक्षक 629
हेड कांस्टेबल 600
आरक्षी महिला एवं पुरुष 3063
होमगार्ड 1875
दरोगा अंडर ट्रेनी 150
पीएसी दो कंपनी और दो प्लाटून
एसएसबी एक कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें