आज के कार्यक्रम
यज्ञ- बिजनौर में गायत्री शक्ति पीठ पर हवन-यज्ञ सुबह 8 बजे।
भंडारा- कोतवाली देहात के ग्राम धौकलपुर में भागवत कथा के समापन पर हवन-यज्ञ तथा भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे।
बैठक- अंबे विहार कॉलोनी बिजनौर में पुरानी पेंशन को लेकर अटेवा की बैठक सुबह 11 बजे।
दिवाली मिलन- महिला दिवाली मिलन कार्यक्रम मोहल्ला ब्रह्मनान शिव चौक पर शाम 4 बजे।
आरती- धामपुर की क्षत्रिय नगर कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में संध्या आरती का आयोजन शाम 6 बजे ।
पूजन- धामपुर की राजपूत विहार कॉलोनी स्थित अनंत श्री शिव शक्तिपीठ एवं संस्कारशाला आश्रम पर दीपावली के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन शाम 7:30 बजे।