विरोध : विकास भवन में राजस्व पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बैनर तले पेंशनर्स का काली पट्टी बांधकर विरोध पूर्वाह्न 11 बजे।
टूर्नामेंट : नजीबाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में यमुनानगर और रुड़की की टीम के बीच क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मुकाबला पूर्वाह्न 11 बजे।
बैठक : नहटौर में झालू रोड स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक दोपहर 12 बजे।
श्रीमद्भागवत कथा : धामपुर के गांव माटौरा दुर्गा स्थित लवकुश फार्म हाउस में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे।
बैठक : हल्दौर क्षेत्र के गांव वधावा में किसान संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं की किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक दोपहर 12 बजे।
बैठक : कोतवाली देहात के गांव बरुकी में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक दोपहर एक बजे।
फुटबॉल टूर्नामेंट : नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज के बराबर में स्थित मैदान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवे दिन रामनगर व देहरादून के बीच मुकाबला दोपहर तीन बजे।
बैठक : बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में अटेवा के बैनर तले शिक्षक-कर्मचारियों की बैठक दोपहर तीन बजे।