फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन, युवाओं ने दिखाए हैरतंगेज करतब

Fri, 19 Jan 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। नगर कीर्तन में सिख समुदाय के लोग अलग-अलग हैरतंगेज करतब दिखाते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम में शबद कीर्तन के बाद अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुआ। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिविल लाइन स्थित गुरुद्वारे में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में काफी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें गदका पार्टी (अखाड़े) में युवक गतका, तलवार, सैप, लाठी सहित अन्य करतब दिखाए। जिन्हें देख लोग रोमांचित हो गए। नगर कीर्तन में धार्मिक धुन बजी। सबसे आगे एक युवक रथ पर नगाड़ा बजाते हुए आगे बढ़ा। नगर कीर्तन का सिविल लाइन सहित कई जगह स्वागत किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी जिस रास्ते से गुजरी। उस रास्ते को सेवादारों ने पानी का छिड़काव किया। इसके बाद पंजप्यारे और बाद में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी निकली। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।
सिविल लाइन में गुरुद्वारा नानक धाम, संधु फार्म, हरजिंदर कौर, भाजपा नगराध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज शर्मा, विकास अग्रवाल ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहीं नगर पालिका चौराहे पर चेयरपर्सन इंदिरा सिंह सहित सभासदों ने डाकघर के सामने स्वागत किया। इस मौके पर सरदार अरविंदर सिंह, जोगेंद्र गुलाठी, इंद्रपाल सिंह, सरजीत सिंह कालरा, जितेंद्र सिंह राणा, कमल गुलाठी, प्रीतम, गोल्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें