छूट के साथ ही नागरिकों की बढ़ी जिम्मेदारी
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने नागरिकों से कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी है। कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने धर्मस्थल, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट सशर्त खोलने की अनुमति दी है। इस छूट के साथ ही नागरिकों को और सतर्क होना पड़ेगा। कहा जिंदगी और विकास को पटरी पर लाने के लिए अनलॉक-1 से जितनी भी सुविधाएं दी गई हैं वह वक्त का तकाजा बन चुकीं थीं। उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने धर्म के प्रति आस्थावान रहते हुए सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पूजा-अर्चना, इबादत और कारोबार करने, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क व सैनिटाइज का इस्तेमाल करने को कहा है।