नजीबाबाद के कबाड़ीवाला में एक करोड़ की लागत से बनने वाले नाला पुल का किया गया शिलान्यास।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। लोक निर्माण विभाग तहसील के गांव कबाड़ीवाला क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की लागत से नाला पुल का निर्माण कराएगी। किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री विक्रम सिंह खोबे, पंडित हिमांशु शर्मा ने बुधवार को पूजन के साथ छोईया नदी पुल निर्माण का शिलान्यास किया। छोईया नदी के उफान से गांव कबाड़ीवाला, करमसखेड़ी, जफरपुर, खानपुर सहित कई गांव के लोग प्रभावित थे। छोईया नदी पुल निर्माण के लिए किसान नेता चौ. विक्रम सिंह खोबे काफी समय से प्रयासरत थे। शिलान्यास अवसर पर भाजपा नेता ओंकार सिंह, आरएस निराला, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नरोत्तम त्यागी, सुदर्शन सिंह, जुगनेश कुमार, राजेश सैनी, रणजीत प्रजापति, संजीव चौहान मॉजद रहे।