चौकीदार का नगीना चौक पर शव मिला
धामपुर। नगीना चौक पर ब्लाक में कार्यरत चौकीदार का शव नाले के ऊपर पड़े स्लैब पर मिला है। मृतक के सिर के नीचे कपड़ा लगा था। पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है कि गरमी के कारण उसकी तबियत खराब हो गई हो और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई हो। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बिजनौर के मुहल्ला जाटान निवासी सुनील कुमार वाल्मिकी (50) धामपुर ब्लाक कार्यालय मे चौकीदार था। वह प्रतिदिन बिजनौर से आता जाता था। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी। शव को सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया गया है।