खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम
बिजनौर। बाल विद्या निकेतन नई बस्ती में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैरम प्रतियोगिता में कक्षा एक एवं दो में बालक वर्ग में यशकांत, अयाज, बालिका वर्ग में कनिष्ठा एवं आकांक्षा, कक्षा तीन से पांच के वर्ग में मोहम्मद साद एवं लक्ष्यराज, बालिका वर्ग में कीर्ति एवं हिमानी, कक्षा छह से आठ के वर्ग में नवेद असगर, अभिषेक सैनी, बालिका वर्ग में वाणी कौशिक, दीपांशी प्रथम एवं द्वितीय रहे। रस्सी कूद में कक्षा तीन से पांच के वर्ग में हंसिका प्रथम, गरिमा आर्य द्वितीय, रिया एवं जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ में सिमरन प्रथम, अदिति द्वितीय, स्नेहा तृतीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा चार से आठ में अनस, नवेद, संगम, सोफियान, अमन, करन, अनुभव की टीम प्रथम, बालिका वर्ग में विनीता, दीपाली, अराध्या, अंशिका, साक्षी, मुस्कान की टीम प्रथम रही। खो-खो बालक वर्ग में शिवांग कौशिक, अयान, वंश, आयुष्मान, कार्तिक, शांतनु, प्रेम, जैद, वासु की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग में शालिनी, साहिबा, स्नेहा, दीपांशी, तमन्ना, अर्शी, वर्षा, हिमानी, वाणी कौशिक की टीम प्रथम रही। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या प्रीति गुप्ता ने पुरस्कृत किया। आयोजन में राजरानी वर्मा, पूनम त्यागी, दीप्ति वर्मा, आरती राजपूत का योगदान रहा।