फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जिले में भिक्षावृत्ति के लिए आ रहे गैर जिलों के बच्चे

Thu, 25 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासन की टीम ने रायबरेली व सुल्तानपुर जिलों के बच्चे भीख मांगते पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। जिले में गैर जिलों से छोटे बच्चे भिक्षावृत्ति के लिए आ रहे हैं। प्रशासन की टीम ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाकर बाहरी जिलों के बच्चे भीख मांगते पकड़े हैं। टीम के अनुसार बच्चों के माता-पिता भी भीख मांग रहे थे।



प्रशासन ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चला रखा है। शहरों व कस्बों में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को तलाशा जा रहा है। बुधवार को को नजीबाबाद में अभियान चला। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, गली मोहल्लों में तलाशा गया। बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता के अनुसार अभियान में कुछ बच्चे अपने माता-पिता के साथ भीख मांगते पकड़े गए।
विज्ञापन




बाल संरक्षण अधिकारी के मुताबिक बच्चों के माता पिता ने बताया कि वे सुल्तानपुर व रायबरेली जिले के निवासी हैं। यहां भीख मांगने आए हैं। भिक्षावृत्ति के खिलाफ दुकानदारों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग जगह नुक्कड़ मीटिंग की गईं। लोगों को बताया कि बाल श्रम अपराध है। यदि कोई बच्चा भीख मांगता मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें।
विज्ञापन








सामाजिक संस्था बाल भिक्षावृत्ति अभियान से जुड़ें


जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चल रहा है। बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए जन सहयोग जरूरी है। समाजसेवी संगठन बाल भिक्षावृत्ति जागरूकता अभियान से जुड़ें। अभियान में बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता, राजकुमार सरोज, गीता यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार व एएन त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें