खेलते समय रस्सी का फंदा लगने से बच्चे की मौत
नहटौर (बिजनौर)। गांव सादिकाबाद में रिश्तेदारी में आए एक सात वर्षीय बच्चे की खेलते समय रस्सी के फंदे से दम घुटने पर मौत हो गई।
गांव सादिकाबाद निवासी बिजेंद्र सिंह के घर पर जागरण का कार्यक्रम था। बताया गया कि उसके रिश्तेदार गांव अखेड़ा निवासी विक्की का सात वर्षीय पुत्र मयंक भी अपने परिजनों के साथ आया था। वह एक कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान कमरे में एक लोहे के कड़े में पड़ी रस्सी का फंदा उसने गले में डाल लिया। उस समय सभी परिवार के लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। जब कमरे में जाकर देखा तो गले में फंदा फंसा हुआ था। आनन-फानन में बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।