सिर में लोहे की पत्ती घुसने से बालक की मौत
नींदडू़। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे फरजाना मोहल्ले में शबाहत अली का पुत्र दय्यान (ढाई वर्ष) ईद का चांद देखने के लिए अपने बड़े भाई दानियाल (साढे़ तीन वर्ष) व अन्य बच्चों के साथ मकान की छत पर गया था। इसी बीच वह अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। वहां छत में लगे लोहे के जाल के ऊपर रखी फाइबर शीट लगी झोपड़ी पलट गई तथा उसमें लगी लोहे की पत्ती बालक के सिर में घुस गई। चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। बच्चे को तत्काल धामपुर के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब छह महीने पहले बालक की मां बबली का मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।