फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदरों की उछलकूद से छत से गिरी ईंट लगने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। मोहल्ला छापेग्रान निवासी शाहनवाज की पत्नी सोमवार की शाम अपने दस माह के पुत्र रियान को गोद में लेकर खिला रही थी। इसी दौरान बंदरों की उछल कूद से छत से एक ईंट रियान के ऊपर आ गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शादाब, रियाजुद्दीन, बंटी सैनी, ओमचंद सैनी, वकील अहमद, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक है। वे आये दिन नुकसान करते रहते हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें