फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर सहित मुरादाबाद से मंडल के जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस से विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम ने सभी विधायक व जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मामले लंबित नहीं होने चाहिए। कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए। डीएम उमेश मिश्रा ने जनपद के विकास तथा पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में बताया।
विज्ञापन

विधायक ओमकुमार, विधायक अशोक राणा ने कहा कि बिजनौर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि अमानगढ़ का गेट खुल जाने से बिजनौर को अभूतपूर्व फायदा होगा। विधायक सुशांत सिंह ने कहा कि कोतवाली ब्लॉक व धामपुर तहसील मानक से कई गुना बड़ी है, इसको छोटा किया जाए। जिससे वहां के किसानों व ग्रामीणों व आमजन को फायदा होगा। सदर विधायक सुचि चौधरी ने कहा कि 62 करोड़ के स्टड़ की स्वीकृति मिल गई है, मंडावर-किरतपुर मार्ग को ठीक कराया जाए, डिग्री, इंटर कॉलेजों में स्टाफ की कमी को पूर्ण कराया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने गंगा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की।
जल्द पूर्ण हो मध्य गंगा नहर परियोजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य गंगा नहर परियोजना एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये। इससे किसानों को फायदा होगा। कहा कि सिंचाई व कृषि विभाग किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन

लंपी रोग में बरते सतर्कता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंपी रोग में सतर्कता की आवश्यकता है। इसके लिए शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश के अनुसार कार्य करें। कहा कि निराश्रित गोवंश स्थलों पर पर्याप्त चोकर उपलब्ध हो और वहां टीकाकरण करें।
हर दिन दो घंटा सुनवाई में बैठे जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी हर दिन दो घंटा जनसुनवाई में बैठे, जिससे ग्रामीणों व आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर हो सकें। कहा कि वह स्वयं आईजीआरएस की समीक्षा कर रहे हैं। अभी चेतावनी जारी की गई है। भविष्य में कार्यवाही भी की जाएगी।
सीएम ने की डीएम की प्रशंसा
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि बिजनौर देश की राजधानी के समीप है। बताया कि यहां कृषि निवेश की अपार संभावनाएं हैं। किसानों के उत्पादों का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने को बायर-सेलर मीट कराई गई, जिससे किसान को बहुत लाभ हुआ। बताया कि अभी 130 करोड़ रुपये के एमओयू कराए गए हैं, जिसको 300 करोड़ रुपये तक कराने पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने डीएम बिजनौर द्वारा कृषि निवेश को बढ़ावा देने व किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए गए बॉयर-सेलर मीट आदि नवाचार की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें