फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मुख्य अभियंता ने पीली बांध और नहरों का किया निरीक्षण

Mon, 20 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में पीली डैम के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सिचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एके सिंह।
विज्ञापन
- स्थानीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, निरीक्षण भवन पर पौधरोपण भी किया
विज्ञापन

फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ/रेहड़। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने पीली बांध, बैराज एवं नहर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पर पौधारोपण भी किया।
शनिवार शाम सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता अनिल कुमार सिंह पीली बांध पर पहुंचे। उन्होंने पीली डैम, बैराज तथा नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पीली निरीक्षण भवन सभागार में विभाग की ओर से कराए जा रहे अन्य कार्यों की समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को सभी कार्य मानक व गुणवत्ता के अनुरूप समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पक्की संरचनाओं, निरीक्षण भवनों एवं कार्यालयों का सुंदरीकरण बनाए रखने के हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वहां पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मण्डल मुरादाबाद एचएन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, सहायक अभियंता धनंजय कुमार, नवरत्न सिंह एवं अन्य अवर अभियंता, जिलेदार एवं राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें