फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटैची चोरों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अटैची चोरों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस की दबिश
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव हुसैनाबाद में फरार अटैची चोरों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापा मारा, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद, गौसपुर सादात, महेश्वरी जट, अकबराबाद आदि गांव के अटैची चोर अन्य प्रदेशों में ऑटो व अन्य वाहनों में अटैची चोरी करते हैं। करीब 20 दिन पूर्व गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी अकरम उर्फ सेट्टी, सुफियान, महबूब व मजीद आदि ने छत्तीसगढ़ के रायपुर क्षेत्र में एक ऑटो में सवार होकर यात्री की अटैची से सोने के जेवर व नगदी निकाल ली थी। इसकी रिपोर्ट जीआरपी छत्तीसगढ़ में दर्ज हुई। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया था। ऑटो चालक ने आरोपियों के नाम बताए थे। कोतवाली देहात पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के दबिश देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें