फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा
विज्ञापन

स्योहारा। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। गांव पालनपुर में पंचायत घर व टीएचआर प्लांट का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अकबरपुर आशा में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोहरा व उपायुक्त एनआरएलएम ज्ञान सिंह ने ब्लॉक के ग्राम पालनपुर पहुंच कर निर्माणाधीन पंचायत घर व टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया। सीडीओ ने निर्माणाधीन पंचायत घर में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री प्रयोग करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान व सचिव से पंचायत घर बनने के बाद पंचायत घर में लाइब्रेरी बनाने के लिए कहा। इसके बाद ग्राम गोवर्धनपुर पहुंच कर कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की जर्जर छत की मरम्मत, मिट्टी भराव, शौचालय ठीक कराने व कंप्यूटर कक्ष आदि के निर्माण के लिए जेई विनोद कुमार को स्टीमेट बना कर एक माह में कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम अकबरपुर आशा में बन रहे अमृत सरोवर तालाब के ऊपर घूमने के लिए इंटरलॉकिंग कार्य कराने व पौधरोपण के निर्देश दिए। सीबी बोर्ड अत्यधिक कमजोर हालत में पाए जाने पर पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए मजबूत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामकुमार सिंह, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, एडीओ आईएसबी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें