रेहड़ में कॉवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड व यूपी बॉर्डर पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
विकास दुबे की तलाश में चला चेकिंग अभियान
बिजनौर। पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने बुधवार को भी चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार को विकास दुबे के हल्दौर थाने के गांव अम्हेड़ा में देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। कहा गया था कि दो स्कोर्पियो गाड़ी में वह अपने दो साथियों के साथ था। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे जिले को खंगाल डाला पर कहीं विकास दुबे नहीं मिला। जो स्कोर्पियो गाड़ी बताई गईं थी उनका भी कुछ पता नहीं चला। जांच में पाया गया कि दरोगा ने विकास दुबे के बारे में फर्जी सूचना दी थी। सूचना देने वाला दरोगा कौन था इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। बुधवार को भी पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की तलाशी ली पर कहीं विकास दुबे नहीं मिला। पुलिस का फोकस चार पहियों की गाड़ियों पर रहा। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के मुताबिक विकास दुबे के बारे में सूचना देने वाला दरोगा आईबी का नहीं था। आईबी के दरोगा के सूचना देने की बात गलत है। सूचना देने वाला दरोगा किस विभाग से जुड़ा है इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।