फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 जगहों पर चेकिंग, 37 में पूरे नहीं मिले मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
63 जगहों पर चेकिंग, 37 में पूरे नहीं मिले मानक
विज्ञापन

बिजनौर। लखनऊ में अग्नि कांड के बाद पिछले दो दिनों से लगातार चेकिंग जारी है। जिले में बुधवार को 63 भवनों की चेकिंग हुई। होटल, अस्पताल और स्कूल के भवनों में चेकिंग की गई। जिनमें 37 भवन अग्निशमन के मानकों पर खरे नहीं उतरे। खामियां मिलने पर इन्हें नोटिस देने की तैयारी है। मंगलवार को भी 38 भवनों में खामियां पाई गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ सिटी अनिल कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय समेत आस पास के भवनों में चेकिंग की। अलग-अलग टीमों ने जिले में अन्य जगहों पर एक साथ चेकिंग की। होटल और अस्पतालों की चेकिंग में तमाम खामियां मिलीं। जिलेभर में अभियान चलाकर करीब 63 भवनों का निरीक्षण किया। 37 स्थानों पर मानक पूरे नही मिले। जिन्हें नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी 59 भवनों की चेकिंग की गई थी। जिनमें 37 भवनों में अग्निशमन के मानक पूरे नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें