चांदपुर। गांव बमनौला निवासी अमित कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक दिन उसके रिश्तेदार का साला उनके घर आया था, जिसके साथ एक व्यक्ति था। उस व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस चालक के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए 2.75 लाख रुपये मांगे। विश्वास कर उसने 43,500 रुपये आनलाइन और 2,31,500 रुपये गांव वालों के सामने नकद दे दिए। आरोपी ने उसे 108 एम्बुलेंस पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी दिलाया। कहा कि जून 2023 में एंबुलेंस चालक के पद पर नौकरी दे दी जाएगी। मगर, अभी तक उसे नौकरी नहीं मिली। तकादा किया तो जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।