संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने नहटौर की जनता से किए गए अपने वादे को पूरा किया। उन्होंने नगर में चौधरी अजित सिंह वालीबॉल ग्राउंड बनाने के लिए उसके निर्माण को निधि से 15 लाख रुपये की धनराशि पालिका को भेज दी। इससे खेल प्रेमियों में हर्ष है।
गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में रालोद प्रत्याशी अनस इकरार की जीत पर 10 जून 2023 को आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए चौधरी जयंत सिंह ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान चेयरपर्सन पति जैद रशीद ने जयंत सिंह से नगर में खेल मैदान बनवाने की मांग की थी। अपने वादे को पूरा करते हुए जयंत सिंह ने अपनी सांसद निधि से 15 लाख भेज दी है। मोहम्मद जैद ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह की ओर से भेजी गई 15 लाख की धनराशि से बाईपास रोड पर डूडा कालोनी के पास स्थित नगर पालिका की भूमि पर अंतर राष्ट्रीय स्तर का वॉलीबाल ग्राउंड बनाया जाएगा।