फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर प्रभारी निरीक्षक और बास्टा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने चोरी की घटनाओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत न कराने के मामले में चांदपुर प्रभारी निरीक्षक और बास्टा पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव ढाकी, बसेड़ी, बास्टा आदि गावों में ट्यूबवेलों से मोटर चोरी, गन्ना चोरी व अन्य घटनाओं के बारे में थाना प्रभारी संजय कुमार व चौकी प्रभारी बास्टा उप निरीक्षक इंदेश कुमार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई भी एक प्रकरण में विलंब से की गई है। थाना प्रभारी पर प्रतिदिन थानास्तर पर होने वाली जनसुनवाई में कोई रूचि नहीं लेने, प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण समय से नहीं करने, थाना स्तर पर प्राप्त गैर जमानती वारंट में गिरफ्तारी नहीं करने आदि में शिथिलता बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें