फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना, तैयारियों में जुटे अफसर

विज्ञापन
बिजनौर में नई पुलिस लाइन का निरीक्षण करते डीमए व एसपी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिले में मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना, तैयारियों में जुटे अफसर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सीएम योगी का दौरा हो सकता है, इसी संभावना को लेकर अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन का लोकार्पण भी सीएम योगी कर सकते हैं। मालन के किनारे शकुंतला वन लगाने के लिए गड्ढे खोदाई का भी कार्य चल रहा है।
इसी सप्ताह मुरादाबाद मंडल में सीएम योगी का दौरा होना है। बिजनौर में भी तीन सितंबर को सीएम योगी के आने की चर्चा है। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर साफ नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारी सीएम कादौरा मानकर तैयारियों में जुट गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा भी सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। बुधवार को डीएम और एसपी दिनेश सिंह ने मालन नदी के किनारे निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी साथ रहे। अधिकारियों ने ग्राउंड, मंच और आवासीय परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। संभावना यह जताई जा रही कि सीएम योगी एतिहासिक मालन नदी पर पहुंचेंगे। जिसके चलते शकुंतला वन बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, जिनमें पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल का किया निरीक्षण
डीएम, एसपी, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बैरकों में पहुंचकर अधिकारियों ने बंदियों से जानकारी ली। खाने की गुणवत्ता को लेकर भी पूछा गया। बैरक के अलावा भोजनालय, अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें