फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पैसे से चल रही चेयरमैन की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी पैसे से चल रही चेयरमैन की कार
विज्ञापन

बिजनौर। कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी संजीव कुमार राणा ने चेयरमैन व ईओ पर चेयरमैन की कार में पालिका के पैसे से डीजल डलवाने का आरोप लगाया है। उसने सीडीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। शिकायती पत्र में संजीव कुमार राणा ने बताया कि चेयरमैन शहजाद अहमद की निजी कार में पालिका के पैसे से तेल डलवाया गया है। उनकी कार के लिए सरकारी डीजल का भुगतान नहीं किया जा सकता है। अगर सरकारी कार्य के लिए कार की जरूरत थी तो इसके लिए निविदा मांगी जाती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा कि इस मामले की जांच में ईओ धर्मदेव द्वारा बहाने बनाकर टाली जा रही है। ईओ को चार दिसंबर को मूल अभिलेखों व आख्या को समिति के सामने रखने के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही डीजल के पैसे की रिकवरी ईओ धर्म देव से करने की मांग की है। ईओ धर्म देव ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें