- समाजवादी पार्टी ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी, प्रभारी घोषित किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सपा ने नगर पालिका के चेयरमैन एवं सभासद पद के लिए इच्छुक प्रत्याशियों से दस अप्रैल तक आवेदन जमा करने को कहा है।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को विधानसभा बार विभाजित किया है। पार्टी के प्रत्याशी बनने के इच्छुक दावेदार अपना आवेदन क्षेत्र कि विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा के प्रत्याशी एवं पदाधिकारियों के यहां जमा कर दें। क्योंकि पार्टी की ओर से इन्हें प्रभारी बनाया गया है। आवेदन सात अप्रैल से 10 अप्रैल तक ही जमा होंगे।
उन्होंने बताया कि नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद प्रभारी, नगीना में विधायक मनोज पारस प्रभारी, बढ़ापुर में पूर्व प्रत्याशी कपिल गुजर, पूर्व विधायक शेख सुलेमान प्रभारी, धामपुर में पूर्व विधायक नईमउल हसन प्रभारी, नहटौर में जिलाध्यक्ष अनिल यादव प्रभारी, सदर बिजनौर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर प्रभारी, चांदपुर में विधायक स्वामी ओमवेश प्रभारी, नूरपुर विधायक रामौतार सैनी प्रभारी बनाए गए हैं।