नूरपुर। जनपद मुरादाबाद के थाना क्षेत्र डिलारी के गांव सालारपुर निवासी अनु पत्नी कवलजीत सिंह, चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी स्वाती पत्नी नीलमणि और नजीबाबाद के गांव ताहरपुर निवासी पिंकी देवी पत्नी जगपाल मंगलावर को गांव बलदाना में बल देवता मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आईं थीं। इसी दौरान भीड़ में उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच की। इसके आधार पर इस्लामनगर निवासीगण मनीषा, राधा व कविता को दबोच लिया। तीनों के पास से दो चेन, एक मंगलसूत्र बरामद किया है। तीनों महिलाओं पर कोतवाली शहर, थाना गुन्नौर संभल व नूरपुर में मामले दर्ज हैं।