बिजनौर। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा केंद्र सरकार की वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश बजट समावेशी, जनहितैषी है। कहा कि बजट सभी वर्गों को केंद्रित करके तैयार किया गया। देश के विकास और आगे बढ़ाने का काम करेगा।
यह बात स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेस वर्ता में कही। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट का गुणगान किया। कहा कि बजट में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए योजना और बजट है। युवाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित करके बजट पेश किया गया। कहा कि बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए व्यवस्था की गई है। बजट से देश विकसित बनाने में सार्थक साबित होगा।
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में 11,12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। बड़ी संख्या में लोगों को शामिल किया जाएगा। 12 व 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा व स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अमर बलिदानियों का माल्यापर्ण किया जाएगा। बाद में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के पार्टी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान कार्ययोजना पर चर्चा की। साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. तेजपाल सिंह वर्मा, विनय चौधरी, सीपी सिंह, डॉ. बीरबल सिंह, धीर सिंह, पवन चौहान आदि रहे।