फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
धामपुर आरएसएम डिग्री कॉलेज में विज्ञान उत्सव कार्यक्रम में जानकारी देती डॉ भारती चौहान। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्मदिवस मनाया
विज्ञापन

धामपुर। विज्ञान भारती की ओर से मंगलवार को आरएसएम कॉलेज में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता हुई। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार ने आचार्य प्रफुल्ल चंद राय के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में हुदा इमराना, हरीश कुमार संयुक्त रूप से प्रथम, मुस्कान अंसारी द्वितीय, अर्शी आफाक, मोहम्मद अयान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में संपन्न हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रफुल्लचंद राय का जन्म दो अगस्त 1861 को बांग्लादेश में हुआ था। उनकी मृत्यु 16 अगस्त 1944 को हुई थी। डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. जगदीश सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाया। मेजर डॉ. राजेश चौहान, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अलका राय ने भारतीय वैज्ञानिकों का जीवन परिचय कराया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. भारती चौहान विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अलका राय, डॉ. भारती चौहान रहीं। इस अवसर पर करन कुमार, एहतेशाम, मोहम्मद शहजाद, प्रीति चौहान, अर्शी आफाक, मुस्कान अंसारी, इमरान, हरीश कुमार, मोहम्मद अयान आदि ने विचार रखे। संचालन डॉ. विनय दुआ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें