फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन कक्षों के बाहर लगे हों सीसीटीवी कैमरे : डीएम

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नामांकन कक्षों के बाहर लगे हों सीसीटीवी कैमरे : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट स्थित नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
डीएम ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी कक्षों में आरओ तथा स्टाफ के बैठने की व्यवस्था के साथ साथ कंप्यूटर व सीसीटीवी कैमरों की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। हर कक्ष के बाहर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रैंप होने चाहिए। डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष के सामने निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। वहां दो विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्ष बनाए जाएंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि मंगलवार सुबह तक दोनों कक्षों को तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि उनमें समय पूर्वक सभी सामग्री एवं उपकरण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान एसपी नगर डॉ. प्रवीण रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें