फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राउटर से जोड़े जा रहे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
राउटर से जोड़े जा रहे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

अफजलगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्षेत्र में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को राउटर से जोड़ा जा रहा है।
नगर के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने बताया नौ कक्षों में करीब 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या संतोष सिंह ने बताया आठ कक्षों मे 425 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसके लिए 16 कैमरों की व्यवस्था की गई है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शाहपुरजमाल कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने बताया 20 कक्षों में एक हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसके लिए 40 कैमरे लगाए गए हैं। बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि कक्षों में करीब 1100 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 50 कैमरे लगाए गए हैं। जनता इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर राजौरी के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 20 कक्षों में 1100 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, 50 कैमरे लगाए गए हैं। एचसीएम इंटर कॉलिज कासमपुर गढ़ी के प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बताया कि 16 कक्षों में 765 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी कक्षों में 40 कैमरे लगे हैं। सादकपुर इंटर कॉलेज सादकपुर के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह के अनुसार 12 कक्षों में 667 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 25 कैमरे लगे हैं। चमनो देवी इंटर कॉलेज सीवासुचंद के व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह के अनुसार 22 कक्षों में 1184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 50 कैमरे लगाए गए है। राजकीय नवरत्न इंटर कॉलेज रेहड़ के प्रधानाचार्य बीआर धीमान के अनुसार 13 कक्षों में करीब 796 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 30 कैमरे लगाए गए है। परीक्षा संचालन के लिए कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता अधिकारियों को भेजी जा रही है। एडीआईओएस बीआर धीमान का कहना है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा की पूर्ण तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें