बिना स्वीकृति बनाए सीसी मार्ग, जांच करने पहुंची टीम
नजीबाबाद। बीडीओ एवं ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शेखपुरगढू में सीसी मार्ग निर्माण कार्य की जांच की।
बीडीओ वीके यादव, जेई विनियमित क्षेत्र रवींद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्राम पंचायत शेखपुरगढू में लाखों रुपयों की लागत से निर्माणाधीन सीसी मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने बताया कि बिना प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से तीन सीसी मार्ग ठेकेदार द्वारा बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत शेखपुरगढू में बिना प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के मार्ग निर्माण के संबंध में खंड विकास अधिकारी वीके यादव ने ग्राम प्रधान धूम सिंह एवं ठेकेदार इरफान से बिना अनुमति तीन सीसी मार्ग निर्माण के संबंध में जानकारी की। ग्राम प्रधान ने जनहित में मार्ग निर्माण कराने की बात कही। टीम में शामिल विनियमित क्षेत्र जेई रविंद्र कुमार, तकनीकी सहायक सुशील कुमार, रवि चंद्रा ने मार्ग निर्माण गुणवत्ता की जांच की।