नजीबाबाद के कामगारपुर में सीसी मार्ग निर्माण का निरीक्षण करते ब्लॉक प्रमुख।
- फोटो : NAZIBABAD
दस लाख रुपये की लागत से हुआ सीसी मार्ग निर्माण
नजीबाबाद। कामगारपुर क्षेत्र पंचायत में सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ब्लॉक की ग्राम पंचायत कामगारपुर में काफी समय से सीसी मार्ग निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद का दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद निस्तारण कराया। क्षेत्र पंचायत सदस्य लटूर सिंह, लल्लू सिंह, मुस्तकीम आदि की उपस्थिति में 10 लाख रुपये की लागत से 150 मीटर लंबे सीसी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हुआ। सीसी मार्ग बनने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिली। संवाद