फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के तहत धरपकड़ जारी, तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के तहत धरपकड़ जारी, तस्कर दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। नशे के खिलाफ चल रहे नया सवेरा अभियान में धरपकड़ का सिलसिला जारी है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। जिसके पास से गांजा, भांग, रोलिंग पेपर आदि बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
रविवार को एएसपी देहात राम अर्ज और चांदपुर सीओ सुनीता दहिया ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। बताया कि चांदपुर पुलिस ने राजन उर्फ राजू शर्मा पुत्र सुमित शर्मा निवासी मोहल्ला विकास नगर शहर कोतवाली जिला हरदोई हाल निवासी चांदपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अंग्रेजी शराब की दुकान के ऊपर किराए पर कमरा ले रखा है, जहां पर नशीले पदार्थों का भंडारण रखता है।
विज्ञापन

आरोपी के पास से 650 ग्राम गांजा, 36 किलो सूखी भांग, भांग की गोली, 13 पैकेट रोल्ड पेपर और 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बता दें कि पुलिस ने फिलहाल नया सवेरा अभियान चलाया हुआ है, जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों को पकड़ा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय, एसआई सुमित राठी, एसआई नितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से हो रही थी तस्करी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नशीले पदार्थों के कच्चे माल की आपूर्ति दिल्ली से हो रही थी। दिल्ली का रहने वाला प्रवीण ही चांदपुर तक माल सप्लाई में करता है। मुख्य तस्कर की तलाश में भी पुलिस लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें