फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नगदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नगदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

चांदपुर। विवेकनगर ट्यूवैल कालोनी के पास दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर आरोपी सेफ में रखी नकदी व जेवर निकाल ले गए।
विवेकनगर में सुमित्रा देवी पत्नी स्वर्गीय कृपाल सिंह पुत्र व पुत्र वधू के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार को बेटा बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब बारह बजे सुमित्रा देवी अपने बहू के साथ बाजार गई थीं। जब वह करीब साढ़े तीन बजे घर लौटी तो मेन गेट की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सेफ खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था। सुमित्रा ने बताया कि सेफ से सोने की चेन, कंठी सहित, दो सोने की अंगूठी, घड़ी, दस हजार की नकदी आदि सामान गायब थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मोहल्लेवासियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें