फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान की आत्महत्या मामले में ग्राम प्रधान समेत दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व किसान दलजीत सिंह ने गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/कादराबाद (बिजनौर)। तीन दिन पूर्व खालसा फार्म निवासी किसान दलजीत सिंह के गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में ग्राम प्रधान सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किसान की पत्नी कुलवंत कौर की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खालसा फार्म निवासी कुलवंत कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति दलजीत सिंह से कादराबाद निवासी सतीश चौधरी उर्फ राडी पुत्र राजपाल और वर्तमान प्रधान कैलाश पुत्र रघुवीर सिंह ने मोटा मुनाफा देने की बात कहते हुए रियल स्टेट में लगाने के लिए नौ लाख रुपये का कैश ले रखा था। काफी समय बीतने के बाद भी न तो पैसा वापस किया गया और न ही जमीन दिलाई गई। दबाव बढ़ने पर आठ लाख पचास हजार रुपये का चेक दिया। खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गया। इसपर उसके पति ने न्यायालय में वाद दायर कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों लोग उनके घर आकर पति को मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी देने लगे। तीन फरवरी को कादराबाद में एक विवाह समारोह के दौरान पति को डरा धमकाया।

इसी प्रताड़ना से तंग आकर 17 फरवरी को उसके पति ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि दोनों लोगों के विरूद्ध मुकदमा लिख लिया गया।
विज्ञापन



तीन दिन बाद किया अंतिम संस्कार
हादसे के तीन दिन बाद दलजीत सिंह की पुत्री आस्ट्रेलिया से गांव खुशहालपुर पहुंची। इसके बाद ही गांव में ही गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें